diwali horizontal

रायबरेली। थाना क्षेत्र के कस्बा खीरों में दीपावली के त्योहार में खीरों के दो दर्जन से अधिक लोगों को पटाखा बिक्री के लिए अस्थायी लाइसेंस जारी किए गए थे ।

0 173

 

खीरों रायबरेली :  थाना क्षेत्र के कस्बा खीरों में दीपावली के त्योहार में खीरों के दो दर्जन से अधिक लोगों को पटाखा बिक्री के लिए अस्थायी लाइसेंस जारी किए गए थे । इसी क्रम में प्रशासन द्वारा कस्बे के श्री सरस्वती इण्टर कालेज के मैदान में पटाखा की दुकानें लगाने के लिए परंपरागत तरीके से स्थान निश्चित किया गया था । दीपावली के दिन दोपहर बाद इसी पटाखा मंडी के निकट खड़े खर पतवार में किसी अज्ञात अराजकतत्व ने आग लगा दी । देखते ही देखते खर पतवार तेजी से जलने लगा । जिससे पटाखा मंडी में मौजूद ग्राहकों व दुकानदारों में अफरातफरी मच गई । लेकिन पटाखा मंडी में गश्त कर रहे उपनिरीक्षक एस एन मिश्रा के साथ पुलिस बल ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग बुझाई । जिससे लोगों ने राहत की सांस ली और बड़ा हादसा टल गया । ग्रामीणों में पुलिस की सक्रियता की सराहना हो रही थी । प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि किसी अज्ञात अराजकतत्व द्वारा खर पतवार में आग लगा दी गई थी । लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से समय रहते आग बुझा ली ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.