diwali horizontal

कैबिनेट विस्तार पर राहुल गांधी ने फिर साधा निशाना

0 234

दिल्ली : कोरोना टीकों की कमी का आरोप लगाते आ रहे राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। मंत्रिमंडल में नए बदलाव और कुछ मंत्रियों के बाहर किए जाने पर राहुल गांधी ने कटाक्ष किया है। मनसुख मंडाविया को देश का नया स्वास्थ्य मंत्री बनाने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट किया। राहुल गांधी ने लिखा, क्या इसका मतलब वैक्सीन की कमी नहीं है? राहुल गांधी ने अपने इस ट्वीट में Change इस्तेमाल किया है

गौरतलब है कि राहुल गांधी कई महीनों से केंद्र सरकार की टीकाकरण नीति के खिलाफ बयान दे रहे हैं। राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस के कई नेता सरकार पर हमला बोल रहे हैं।  राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश में वैक्सीन की खुराक की कमी को समाप्त करने के लिए कई बार अनुरोध किया है। इस बाबत उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र भी लिखा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.