
यूपी : बाबा दरबार में हाजिरी लगाने के बाद राहुल और प्रियंका गांधी शुक्रवार की दोपहर फूलपुर पिंडरा स्थित मिडिल स्कूल के मैदान में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार अजय राय के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे विराट जनसभा कार्यक्रम को संबोधित करने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मंच पर पहुंचे तो पूरा मैदान नारों से गूंज उठा। मंच से राहुल ने सभा को संबोधित किया तो केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर बरसे। जहां डबल इंजन सरकार का अर्थ उन्होंने अदाणी और अंबानी बताया तो वहीं 15 लाख रुपयों को लेकर भी पीएम को घेरा।

राहुल गांधी ने कहा कि हिंदू धर्म में कहीं भी यह नहीं लिखा है कि देश की जनता के सामने जाकर लाखों करोड़ों लोगों के सामने झूठ बोलो। मैंने रामायण और महाभारत भी पढ़ी है। यह कहीं नहीं पढ़ा कि काशी में शिव के धाम में आकर झूठ बोलो। किसी भी धर्म में यह नहीं सुना कि झूठ बोलो ।
Y
यहां सिर्फ धर्म के नाम पर नहीं बल्कि झूठ के नाम पर वोट लिया जा रहा है। मैं मर जाऊंगा लेकिन इस मंच से कभी नहीं कहूंगा कि आपके अकाउंट में 15 लाख दूंगा। मैं आपकी इतनी इज्जत करता हूं कि कभी झूठ नहीं बोल सकता। मोदी जी डबल इंजन का अर्थ केंद्रा और राज्य सरकार बताते हैं। लेकिन, इसका मतलब उद्योगपति अदाणी और अंबानी ही असल में हैं।
पीएम पर कुर्सी बचाने के लिए असत्य की रक्षा करने का आरोप लगाया। कहा कि यूक्रेन में देश के हजारों युवा फंसे हैं और वहां हमला हो रहा है।
छात्र वीडियो बना कर कहते हैं कि हमें बचाइए। यहां पीएम के लोग कहते हैं कि यह लोग देश में फेल हो गए थे, इसलिए वहां डाक्टरी करने गए। पूछता हूं कि क्या वे भारत के नागरिक नहीं हैं? क्या उन सभी की रक्षा का दायित्व आपका नहीं है प्रियंका ने कहा कि अजय राय ने आपके लिए खूब काम किया है, उनको जिताइए। ताकि आपके क्षेत्र में विकास होगा। आपसे आग्रह है कि आप नेताओं को राजनीतिक दलों को पहचानें और उनकी नीति नीयत को पहचानें कि आपके लिए क्या किया और क्या करने जा रहे है।

मेरी यूपी की जनता से शिकायत है कि नेताओं को जवाबदेह नहीं बनाते। धर्म और जाति के आधार पर वोट मांगने वालों को पहचानने की जरूरत है। वह आपकी समस्याओं का हल निकलना चाहिए। सबसे बड़ा धर्म नेता का सेवा है। जो आपके सामने सच्चाई पेश करता हो उसका साथ दें।