diwali horizontal

राहुल गांधी का RSS चीफ पर बड़ा हमला

0 90

लखनऊ: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हाल ही में पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करते हुए भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल सिर्फ भाजपा से नहीं, बल्कि भारतीय राज्य से भी लड़ रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा, “हम निष्पक्ष लड़ाई नहीं लड़ रहे हैं। भाजपा और आरएसएस ने हमारे देश की हर संस्था पर कब्जा कर लिया है, और अब हम इनसे और भारतीय राज्य से संघर्ष कर रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन का प्रतिफल हमारा संविधान है, जिसकी कल मोहन भागवत ने परोक्ष रूप से आलोचना की जब उन्होंने कहा कि संविधान हमारी स्वतंत्रता का प्रतीक नहीं है। मोहन भागवत हर दो-तीन दिन में देश को यह बताने का साहस करते हैं कि वे स्वतंत्रता आंदोलन और संविधान के बारे में क्या सोचते हैं। उन्होंने कल जो कहा वह देशद्रोह है क्योंकि वह बता रहे हैं कि संविधान अमान्य है, अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई अमान्य थी। उन्होंने सार्वजनिक रूप से यह बात कहने का दुस्साहस किया है। उनका यह बयान हर एक भारतीय का अपमान है और अब समय आ गया है कि हम इस बकवास को सुनना बंद कर दें।

 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस मौके पर कांग्रेस के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ को पार्टी और उसकी बदलती जरूरतों के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि यह नेहरू जी की इच्छा को पूरा करने वाला एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। नया मुख्यालय कांग्रेस के 139 सालों की विरासत को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है, जो पार्टी की प्रशासनिक, संगठनात्मक और रणनीतिक गतिविधियों को समर्थन प्रदा राहुल गांधी ने कहा, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हम बहुत महत्वपूर्ण समय पर अपने नए मुख्यालय का उद्घाटन कर रहे हैं। यह इमारत कोई आम नहीं है। यह हमारे देश की मिट्टी से निकली है, करोड़ों लोगों की मेहनत और त्याग का परिणाम है। यह पार्टी हमेशा मूल्यों के एक विशेष समूह के लिए खड़ी रही है, और हम उन मूल्यों को इस इमारत में देख सकते हैं।न करेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.