diwali horizontal

मुंबई में बारिश बनी आफत!

0 98

मुंबई में बारिश बनी आफत!

Maharashtra rain News:महाराष्ट्र में बारिश ने हालात गंभीर बना दिए हैं। मुंबई में पिछली रात से जारी मूसलाधार बरसात ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार तेज बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया है और यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हुई है।भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई के लिए रेड अलर्ट तथा ठाणे और आसपास के जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है।

विक्रोली इलाके में हुए भूस्खलन में दो लोगों की मौत और दो के घायल होने की खबर है। कोलाबा और सांताक्रूज़ में क्रमशः 45.2 मिमी और 11.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। समुद्री हवाओं के तेज़ होने के चलते मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। महाराष्ट्र के वाशिम और छत्रपति संभाजीनगर जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति है, जबकि बीड के जिला अस्पताल की जर्जर छत गिरने से एक मरीज घायल हो गया। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले तीन से चार दिनों तक मुंबई और कोंकण क्षेत्र समेत देश के अन्य हिस्सों में भी तेज बारिश जारी रह सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.