diwali horizontal

नए साल में बढ़ेगी ठंड तीन दिन यूपी में होगी बारिश

0 164

नए साल में मौसम काफी ठंड होने वाला है।

उत्तराखंड और पहाड़ी राज्‍यों में भयंकर बर्फबारी होने की वजह से इसका असर मैदानी इलाकों में शीतलहर के रूप में देखने को मिल रहा है।

लखनऊ : नए साल में मौसम काफी ठंड होने वाला है। उत्तराखंड और पहाड़ी राज्‍यों में भयंकर बर्फबारी होने की वजह से इसका असर मैदानी इलाकों में शीतलहर के रूप में देखने को मिल रहा है। इसी कारण उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में शीतलहर चल रही है और लोग ठंड से ठिठुर रहे है। बढ़ते ठंड की वजह से मौसम विभाग ने यूपी ( UP ) में अलर्ट जारी कर दिया है। देश की राजधानी दिल्‍ली में बुधवार को 3.5 डिग्री पारा गिर गया है। वहीं, राजस्‍थान के चुरू में भी -1.5 डिग्री तापमान के साथ भयंकर शीतलहर चल रही है।

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि यूपी की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में 4 व पांच जनवरी को जमकर बारिश हो सकती है। बारिश के कारण ठंड और बढ़ जाएगी। मौसम विभाग ( weather department ) ने बताया कि नए साल की पूर्व संध्या पर तापमान और भी गिर सकता है। लखनऊ में तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया है। अगले दो दिन में एक डिग्री और कम होने का अनुमान है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश में नए साल 2021 में अधिक ठंड बढ़ेगी। जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir ) के पास विक्षोभ बना रहेगा। इसी के चलते यूपी के मौसम में भी बड़े बदलाव आएंगे।

दो-तीन जनवरी को होंगी बूंदाबांदी

पश्चि‍मी यूपी में दो-तीन जनवरी को बूंदाबांदी होंगी जिसके बाद ठंड बढ़ने का अनुमान है। इस बीच राजधानी लखनऊ सहित अन्य पूर्वी जिलों में बादलों में बदलाव बने रहेंगे, चार-पांच जनवरी को बूंदाबांदी के आसार हैं। इसी के साथ शहरों में ठंडी हवा भी चलेंगी। कई जिलों में बुधवार सुबह को ठंडी हवा से गलन बढ़ गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.