diwali horizontal

नौजवानों, बेरोजगारों की आवाज़ को सदन में उठायेगे: राणा

0 164

राम सिंह राणा ने अपने समर्थको के साथ अधिवक्ताओं से वोट मागे

बाराबंकी :  समाजवादी पार्टी के सदस्य विधान परिषद, स्नातक निर्वाचन क्षेत्र – लखनऊ खण्ड के प्रत्याशी पूर्व मंत्री राम सिंह राणा ने जनपद की दीवानी एवं कलेक्ट्रेट में अपने समर्थकों के साथ जनसम्पर्क कर अधिवक्ता, मतदाता बन्धुओं से प्रथम (।) वरीयता मत देने की अपील की तथा अपना सहयोग व आशीर्वाद की प्रदान करने के लिए कहा, उनके साथ में सदस्य विधान परिषद राजपाल कश्यप और विधान परिषद सदस्य राजेश यादव “राजू”, सपा जिलाध्यक्ष, हाफ़िज़ अयाज़ अहमद, जिले के चुनाव प्रभारी आशीष सिंह आर्यन राम सिंह राणा ने कहा कि इस चुनाव के माध्यम से स्नातकों, नौजवानों, बेरोजगारों की आवाज़ को सदन में उठाने वाले जनप्रतिनिधि को सदन में पहुंचाने का काम आप सभी प्रबुद्ध मतदाताओं को करना है, मेरा पूरा जीवन छात्र एवं नौजवान हितों में संघर्षरत करके बीता है, मेरा कोई व्यापार नहीं है और ना ही मैंने कभी शिक्षा का बाजारीकरण किया और ना ही उनका समर्थन किया, स्नातकों की सबसे बड़ी समस्या आज बेरोजगारी है जिसको आपके द्वारा दिए गए मतों से विजयी होकर सदन में पहुँचकर स्नातक बन्धुओं की बात को पुरजोर तरीके से रखूंगा और स्नातकों के हितों के लिए सदन से लेकर यदि सड़क पर भी उतरना पड़ा तो पीछे नहीं हटूंगा, स्नातक मतदाता चाहे शिक्षामित्र हों,प्राइवेट शिक्षक हों या कोई अन्य प्राइवेट नोकरी करने वाले नवयुवक हों सभी कोरोना काल और महंगाई की मार से परेशान हैं,

 

सरकार सिर्फ छलावे और झूठी बातें करके उनको बेवकूफ़ बना रही है, कोरे आश्वासन देकर उनका मत तो हथियाना चाहती है लेकिन उनके अधिकार को नहीं देना चाहती, अखिलेश यादव की सरकार ने सभी नौजवानों के हितों के लिए कार्य किए गए और यदि आप सभी ने सदन में पहुंचने का मौका दिया तो सभी की आवाज उठाने में पीछे नहीं हटूंगा और आप सब के आशीर्वाद और प्रथम वरीयता मत का आकांक्षी आपका भाई बेटा हर स्तर पर स्नातकों, नौजवानों, बेरोजगारों की आवाज बनकर उनकी लड़ाई को लड़ता रहूंगा जनसंपर्क के दौरान जिला बार के पदाधिकारियों अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह, पूर्व अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व अध्यक्ष भरत यादव, पूर्व अध्यक्ष बृजेश दीक्षित, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह बब्बन, पूर्व अध्यक्ष हरीश अग्निहोत्री, पूर्व अध्यक्ष मोहन सिंह आदि अधिवक्ताओं से संपर्क किया गया और सभी ने एक मत से स्नातक एमएलसी प्रत्याशी राम सिंह राणा को प्रथम वरीयता का मत देने की बात कही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.