diwali horizontal

राजभर व अब्दुल मन्नान के पार्टी में शामिल होने से मिलेगी मजबूती: फैसल

0 178

 

बाराबंकी :  सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर से की मुलाकात और पीस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अब्दुल मन्नान पार्टी छोड़कर आईएमआईएम के सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी में शामिल होने से एआईएमआईएम के कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। एआईएमआईएम के जिला महासचिव फैसल मलिक ने पार्टी कार्यालय पर बैठक कर कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुवे कहा कि ओम प्रकाश राजभर और डॉ अब्दुल मन्नान साहब के पार्टी के साथ आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

मलिक ने कहा कि जिस तरह बिहार चुनाव में हमारी पार्टी ने पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ा है और पांच विधायक जीत कर आये है। यूपी में भी पार्टी सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी के कंधे से कंधे मिलकर यूपी में भी किले को फतेह करने का काम करेंगे। पार्टी नेता फैसल मलिक ने बैठक के दौरान कार्यकर्ताओ से कहा कि हम सभी को दिन रात मेहनत करनी होगी तभी हम सबको कामियाबी मिलेगी और यूपी में आने वाले चुनाव मे ओम प्रकाश राजभर के साथ मजबूती से चुनाव लड़ेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.