diwali horizontal

राजभर की हालत अब स्थिर, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी।

0 78

राजभर की हालत अब स्थिर, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी।

O P Health Bulletin Live:उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें चक्कर आ रहे थे। बोलने और चलने में भी दिक्कत हो रही थी। इसके बाद उन्हें आजमगढ़ से लखनऊ लाया गया।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक खुद उन्हें लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। एडमिट कराया। 2-3 घंटे तक उनका लोहिया में इलाज चला। इसके बाद मेदांता अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया।
राजभर के इलाज के लिए मेदांता के एक्सपर्ट डॉक्टरों का पैनल बनाया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, स्ट्रोक अटैक के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। यहां आने के बाद उनकी सीटी स्कैन, खून समेत कई जांच कराई गई। फिलहाल उनकी कंडीशन स्थिर है। सबसे पहले उन्हें जनरल मेडिसिन के एक्सपर्ट डॉ. विक्रम सिंह ने देखा। फिर कर्डियोलॉजी की जांच हुईं। फिर न्यूरोलॉजी की संभावित समस्या को देखते हुए डॉ.अब्दुल कवि की निगरानी में उनका CT स्कैन हुआ।

 

इसके बाद उन्हें लोहिया संस्थान के छठे फ्लोर के प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। CT स्कैन रिपोर्ट नॉर्मल आने के बाद डिप्टी सीएम चले गए। थोड़ी देर बाद फैमिली मेंबर्स ने उन्हें मेदांता जाने का मन बनाया। 3 बजे परिजन राजभर को मेदांता लेकर चले गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.