diwali horizontal

राजेश सिंह चैहान का हुआ भव्य स्वागत

0 181

सिद्धौर बाराबंकी :  अयोध्या पंचायत में जाते समय भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह चैहान का गुरुवार को असंद्रा बाजार में जोरदार ढंग से स्वागत किया गया। भाकियू टिकैत गुट के ब्लाक सिद्धौर अध्यक्ष रणविजय सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गुरुवार सुबह अयोध्या पंचायत में जा रहे। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह चैहान का असंद्रा बाजार में माल्यार्पण कर जोरदार ढंग से स्वागत किया।अपने स्वागत से अभिभूत भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के मान सम्मान में कोई कमी न आने देने का आश्वासन दिया। इस दौरान राकेश यादव अमर सिंह वीरेंद्र विक्रम सिंह दीपक सोनी माताफेर सुरेंद्र सिंह वर्मा तथा शांति भूषण समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। थोड़ी देर रुकने के पश्चात भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का काफिला अयोध्या की ओर कूच कर गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.