
2 दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे राजनाथ सिंह।
Rajnath Singh Reached Lucknow:लखनऊ के सांसद और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज यानी शनिवार 12 जुलाई से दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंच गए हैं। वह पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे, शहर में विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे, बीमार नेताओं का हाल जानेंगे और कई सांस्कृतिक-सामाजिक आयोजनों में भाग लेंगे।
शनिवार को सुबह 11 बजे रक्षा मंत्री लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह सीधे ऐशबाग स्थित रामलीला मैदान चले गए जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध जनों के साथ संवाद कर रहे हैं। यह कार्यक्रम पार्टी संगठन और लोकसभा क्षेत्र के विकास कार्यों पर केंद्रित है रविवार दोपहर 12 बजे वे नेशनल पीजी कॉलेज में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रभानु गुप्ता की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और उनके सम्मान में डाक टिकट भी जारी करेंगे।
12 जुलाई को सभी कार्यक्रमों के बाद रक्षा मंत्री दोपहर 1 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से रवाना होंगे और 1:30 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।कार्यकर्ता संवाद के बाद दोपहर 12:45 बजे रक्षा मंत्री KGMU पहुंचेंगे। यहां गांधी वार्ड में भर्ती पूर्व एमएलसी विंध्यवासिनी कुमार से मुलाकात कर उनका हालचाल लेंगे।
इसके बाद वह पार्षद नागेंद्र सिंह के हजरतगंज स्थित आवास जाएंगे। शाम 4 बजे चौक स्थित श्री कालीजी मंदिर परिसर में नवनिर्मित ब्लॉक का उद्घाटन करेंगे।शाम 5:30 बजे रक्षा मंत्री निरालानगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वे गुरुओं का सम्मान करेंगे और छात्रों को मार्गदर्शन भी देंगे।
रविवार सुबह 11:30 बजे राजाजीपुरम में व्यापारी नेता संदीप बंसल और उसके बाद ऐशबाग में विद्यासागर गुप्ता के घर पहुंचेंगे।