
लखनऊ : कोरोना महामारी की दूसरी लहर का कहर बदस्तूर जारी है। कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही रोगियों में ऑक्सीजन स्तर घटने की समस्या ज्यादा आ रही है। शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने के कारण कई कोरोना संक्रमितों को अस्पताल जाने की जरूरत पड़ रही है।

ऐसे में बड़ी संख्या में मरीजों के अस्पतालों में आने से स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल बेहाल है। देश की राजधानी दिल्ली उसके आसपास के क्षेत्रों अन्य कई राज्यों में ऑक्सीजन, कोरोना संबंधी दवाइयां, प्लाजमा आदि की बड़ी किल्लत है। इन अभावों के कारण कोरोना के मरीजों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूटान के प्रधानमंत्री डॉ लोटे शेरिंग के साथ आज फोन पर बात की राज्यों केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 90 लाख से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध है। राज्यों केंद्र शासित प्रदेशों को अगले 3 दिन में 7 लाख से ज़्यादा डोज़ मिलेगी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है।