
बाराबंकी : आगामी 17 सितम्बर को मोहनलाल वर्मा डिग्री कालेज में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का भव्य स्वागत किया जाएगा। किसान-नौजवान पटेल यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत होगा। उक्त विचार बरदरी में स्वागत की तैयारी बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व कारागार मंत्री राकेश कुमार वर्मा ने व्यक्त किये। राकेश कुमार वर्मा ने आगे कहा कि सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के नेतृत्व में चल रही खेत, खलिहान, कुटीर उद्योग बचाओ, रोजगार दो, किसान नौजवान पटेल यात्रा का स्वागत कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा। हर जनपद में इस यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत हो रहा है। रामनगर विधानसभा की इसमें समुचित भागेदारी होगी।
जैदपुर विधायक गौरव कुमार रावत ने अपने सम्बोधन में कहां कि किसान नौजवान पटेल यात्रा के स्वागत में विधानसभा जैदपुर के लोग भी बढ़-चढ़ कर भाग लेगे। आप सभी लोग उक्त यात्रा के समर्थन में 17 सितम्बर को 10 बजे मोहन वर्मा डिग्री कालेज पहुंचकर यात्रा का स्वागत करें। उक्त बैठक में मुख्य रूप से सुहेल प्रधान कटका, गंगा प्रसाद, अनमोल प्रधान, रिजवान संजय, निसार मेहदी प्रधान, राज कुमार प्रधान, हरिशंकर, आदिल, विवेक, अनुज वर्मा, मित्रशेन यादव, मनीष वर्मा हेमन्त वर्मा, तुलसीराम, दिलीप वर्मा व नवीन वर्मा, अनूप यादव, दिलीप गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे।