
जौनपुर: राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण अभियान की जागरूकता हेतु नगर में राज कॉलेज के मैदान से सद्भावना पुल तक अभियान प्रमुख डॉ0 राकेश चंद्र दुबे के नेतृत्व में विश्व हिंदू परिषद एवं विचार परिवार के कार्यकर्ताओं ने राम का उद्घोष करते हुए भव्य राम शोभायात्रा निकाली।
यात्रा में घोड़े के रथों पर सवार भगवान राम की प्रतिमा के साथ सभी लोग हाथों में भगवा ध्वज लेकर राम के नारों के साथ आगे बढ़ रहे थे, जगह जगह लोगों ने राम भक्तों का स्वागत उनके उपर पुस्पों की वर्षा करके किया।
यात्रा की समाप्ति पर जिला अध्यक्ष ने आवाहन किया की सभी लोग अपने आराध्य के बनने वाले इस तीर्थ क्षेत्र में दिल खोलकर अपना समर्पण दें। धर्म जागरण परियोजना प्रमुख प्रमोद जी ने कहा 492 वर्षों में 76 बार संघर्ष हुआ जिसमें 4 लाख 76 हजार राम भक्तों ने अपनी आहुतियां दी, तब जाकर आज हम उनके जन्मस्थली पर यह भव्य निर्माण बनाने का सौभाग्य पा रहे हैं।
दिनेश सिंह , विभाग प्रचारक जगदीश विभाग कार्याध्यक्ष उदय राज सिंह, जिला मंत्री जन्मेजय तिवारी, उपाध्यक्ष आरपी सिंह, आनंद शर्मा, मीडिया प्रभारी डॉ0 आशीष मिश्र, संगठन मंत्री सत्येंद्र जी, अरुण पाठक, नगर अभियान प्रमुख दिनेश सिंह, सुनील शर्मा, प्रशांत उपाध्याय, उमेश शर्मा, किरन श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, सुचिता सिंह, नीतू सिंह, पंकज तिवारी मोंटी, श्याम मोहन अग्रवाल पंकज जायसवाल आशुतोष सिंह, गंगेश चैबे, अमित श्रीवास्तव, अजय चैबे इत्यादि राम भक्त बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।