diwali horizontal

गणित दिवस पर याद किए गए महान गणितज्ञ रामानुजन

0 191

शुक्लागंज,उन्नाव :  नगर के सहजनी स्थित एक निजी विद्यालय में गणित दिवस मनाया गया। भारत में हर वर्ष महान गणितज्ञ रामानुजन के जन्मदिन के अवसर पर गणित दिवस मनाया जाता है हर साल 22 दिसंबर को देश विदेश के गणितज्ञ खास तौर पर उन्हें याद करते हैं,रामानुजन ने बहुत कम समय में फ्रैक्शन,इनफाइनाइट सीरिज,नंबर थ्योरी,मैथमेटिकल एनालिसिस के बारे में लोगों को जानकारी दी उन्होंने मैथ्स के क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका निभाई। यह बात मंगलवार को सहजनी स्थित महार्षि दयानंद पब्लिक स्कूल में स्कूल के प्रबंधक पीएन शुक्ला ने उनके गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के चित्र पर पुष्प अर्पित के दौरान कही उन्हांेने कहा कि श्रीनिवास की जन्म 1887 को भारत के दक्षिण भूभाग स्थित कोयम्बटूर के इरोड नाम के गांव में हुआ था इस मौके पर स्कूल के शिक्षक,शिक्षिकाएं मौजूद रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.