diwali horizontal

गोबर के दीये से जगमगाएगा रामलला का दरबार. 

पीएम मोदी रामलला के समक्ष स्वयं प्रज्वलित करेंगें गाय के गोबर से बने दीये 

0 199
अयोध्या: इस बार रामलला का दरबार गाय के गोबर से निर्मित दीयों की रोशनी से जगमगाएगा जिन्हें फरीदाबाद के देवात्री संस्थान द्वारा निर्मित किया गया है। गाय के  गोबर के सात्विक गुणों से बने इन दीयों को प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी जी व श्री योगी आदित्य नाथ जी स्वयं अपने करकमलों से रामलला के दरबार को रोशन करेंगे। प्रमुख अर्चक राम मंदिर आचार्य श्री सत्येंद्र दास जी ने आज जानकारी देते हुये कहा कि गाय के गोबर में चमत्कारी गुण होते हैं जिससे वातावरण की शुद्धि होती हैं। इसी के मद्देनजर देवात्री संस्थान की निर्देशक डॉ अंशु गुप्ता ने आचार्य जी को गाय के गोबर से निर्मित दीये उप्लब्ध कराये जिन्हें कल राम मंदिर अयोध्या में जलाया जाएगा.
इस अवसर पर डॉ योगेन्द्र सिंह भी उपस्थित रहे, जिन्होने गाय के गोबर से बने दीयों की गुणवत्ता की विशेष जानकारी दी।
Leave A Reply

Your email address will not be published.