
रामनगर बाराबंकी: रामनगर के तेजतर्रार गरीबो के हमदर्द सीओ दिनेश कुमार दुबे ने क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियो के साथ बैठक कर क्राइम को लेकर चर्चा की दुबे ने सख्त लहजे में कहा कि उनके सर्किल में कहीं भी किसी प्रकार पुलिस अनावश्यक उत्पीड़न नहीं करें इसके लिए उन्होंने कड़े संदेश दिए हैं थाना प्रभारियों के साथ बैठक करके उनसे कह दिया गया है कि क्षेत्र की जनता का किसी भी मामले में अनावश्यक उत्पीड़न न किया जाए अगर शिकायत मिलेगी तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।