
देहरादून : पिछले कुछ समय से हो रही बारिश ने खोल दी भाजपा सरकार के नेतृत्व में उत्तराखंड के विकास का पोल खोडल दिया है। अधिकारियों का काम बोल रहा हैं आम जनता सड़क पर चलते हुऐ भी सुरक्षित नही है कुछ समय पहले बना पल नही झेल पाया थोडी सी बारिश। पहाड़ों में हुई बारिश का नतीजा और अब मैदानी क्षेत्र में भी देखने के लिए मिल रहा है। देहरादून के मुख्य मार्ग पर डोईवाला के क्षेत्र रानीपोखरी की नदियों में अचानक जलस्तर बढ़ गया जिसके चलते ऋषिकेश देहरादून हाईवे पर कई वर्षों पुराना पुल धड़ धड़ा कर गिर गया । ये पुल देहरादून ओर ऋषिकेश को आपस में जोड़ता है। इसलिए इस पुल के ऊपर लगातार वाहनों की आवाजाही रहती है।पुल के ऊपर से गुजर रही गाड़ियां भी नीचे गिरी गई।मिली सूचना के आधार पर कई लोग घायल बताए जा रहे है।
देहरादून से ऋषिकेश की ओर जा रहा एक लोडिंग वाहन का ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हुआ 108 की मदद से घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। इस बीच घटनास्थल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें रानीपोखरी पुल बीचोंबीच से टूट कर गिरता दिख रहा है। पुल टूटने के दौरान ही उससे गुजर रहे वाहन भी नदी में जा गिरे। लोगों का कहना है कि गनीमत रही कि पुल तेजी से नहीं टूटा और हादसे के वक्त नदी का बहाव बहुत तेज नहीं था, अन्यथा नुकसान काफी अधिक हो सकता था।