diwali horizontal

बस्ती मिनी मैराथन के विजेता बने रंजीत और डिंपल

0 122
बस्ती | नेशनल एसोसिएशन आफ यूथ एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में 11वां बस्ती मिनी मैराथन में करीब चार हजार धावकों ने दौड़ लगाई। शास्त्री चौक से दौड़ का शुभारंभ सांसद हरीश द्विवेदी व डीएम प्रियंका निरंजन ने हरी झंडी दिखाकर किया। रोडवेज, मालवीय रोड होकर पुन: शास्त्री चौक पर संपन्न हुआ।उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा, बिहार, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ से भी धावक शामिल हुए। 6.50 किमी. दौड़ में महिला वर्ग में बस्ती के वाल्टरगंज की डिंपल सिंह ने 22.35 मिनट में दौड़ पूरा कर प्रथम, प्रयागराज की नीतू कुमारी ने 22.40 मिनट में दौड़ पूरी कर द्वितीय व बस्ती की शशिलता ने 23.02 मिनट में दौड़ पूर कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में गोरखपुर के रंजीत कुमार पटेल ने 18.45 मिनट में दौड़ पूरा कर प्रथम, वाल्टरगंज के सरवन कुमार ने 19.08 मिनट में द्वितीय व राजस्थान के दिनेश कुमार ने 19.13 मिनट में तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार 11000, 7500 एवं 5100 रुपए प्रदान किए गए।डॉ वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया की मुझे इस मिनी मैराथन में भाग लेने का अवसर मिला | महत्तवपूर्ण यह नहीं है की मै दौड़ में किस स्थान पर रहा बल्कि यह है की 55 वर्ष की आयु में मै दौड़ सकता हूँ |
Leave A Reply

Your email address will not be published.