
रैपिडो ड्राइवर की गुंडागर्दी; रैपिडो ड्राइवर ने कस्टमर को खींच कर मारा तमाचा।
Rapido Driver Slapped Customer:
बेंगलुरु के जयनगर इलाके से रैपिडो ड्राइवर की एक शर्मनाक हरकत सामने आई है। ड्राइवर की तेज और लापरवाह बाइक चलाने की शिकायत पर महिला ने उसकी शिकायत कर दी जिसके बाद दोनों के बीच बहस हो गई।
बेंगलुरु के जयनगर से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक रैपिडो बाइक ड्राइवर (Driver Slaps Women In Bengaluru) एक महिला यात्री के साथ मारपीट करता दिख रहा है. मिली जानकारी के अनुसार महिला ने सवारी के बीच में उतरने के बाद लापरवाही से बाइक चलाने को लेकर ड्राइवर का विरोध किया था. लेकिन दोनों के बीच सही से बातचीत नहीं हो पाने के कारण बहस बढ़ गई. जहां एक तरफ महिला केवल अंग्रेजी बोलती थी वहीं दूसरी तरफ रैपिडो ड्राइवर को केवल कन्नड़ बोलना आता था. महिला ने कथित तौर पर किराया देने और हेलमेट लौटाने से इनकार कर दिया जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई. इसके बाद वीडियो में ड्राइवर महिला को थप्पड़ मारते दिखा, जिससे वह जमीन पर गिर गई.