diwali horizontal

मज़दूरों के हित की लड़ाई लड़ेगी राष्ट्रीय मज़दूर एकता पार्टी

0 159

 

लखनऊ : गरीब व असहाय मज़दूरों को अब दरबदर भटकने की जरूरत नही है क्योंकि अब मज़दूरों का हक़ उन्हें दिलाने के लिए राष्ट्रीय मज़दूर एकता पार्टी तत्पर है। जी हां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश यादव ने रविवार को पार्टी कार्यालय में पार्टी में पदों पर नियुक्ति की गई। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कमलेश यादव ने कहा कि राष्ट्रीय मज़दूर एकता पार्टी मज़दूरों की लड़ाई लड़ेगी और उनके हक के लिए आन्दोलनरत रहेगी।

कमलेश यादव (अध्यक्ष, राष्ट्रीय मज़दूर एकता पार्टी)

वहीं पार्टी के चेयरमैन अमित यादव ने बताया की राष्ट्रीय मज़दूर एकता पार्टी सत्ता में आने लिए नही लड़ेगी बल्कि गरीब व वंचित मज़दूरों को हक़ दिलाने के लिए लड़ेगी। हमें सत्ता से नही मतलब है हमे सिर्फ श्रमिक सेवा सर्वोत्तम सेवा से मतलब है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.