diwali horizontal

ऑल इंडिया शिया हुसैनी फंड की तरफ से राशन वितरण किया गया

0 221

लखनऊ : शबे-बारात करीब है और शियों के आखिरी इमाम की विलादत सोमवार 29 मार्च को है, इस अवसर पर आल इंडिया शिया हुसैनी फंड ने एक कारे ख़ैर का प्रोग्राम आयोजित किया ऑल इन्डिया शिया हुसैनी फॅन्ड की ओर से शबे-बरात और आगामी 15 शाबान की नज़रो नियाज के लिए 115 परिवारों में राशन का वितरण किया गया। राशन के साथ नज़रो नियाज के लिए रवा, घी, तेल, शकर तथा आटा आदि के पैकेट वितरित किये गये।

संस्था के महासचिव हसन मेंहदी ( झब्बू) इसारूल हसन, सिराजुल हसन, अलीम हुसैन तथा रईस आलम ने राशन वितरण कार्यक्रम में भाग लिया कार्यक्रम में देश तथा समुदाय की सलामती की दुआएं की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.