diwali horizontal

क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित उपजिलाधिकारी को सौंपा 17 सूत्री ज्ञापन।

0 62

क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित उपजिलाधिकारी को सौंपा 17 सूत्री ज्ञापन।

(सिटीजन वॉयस:अंकुर चौधरी  रिपोर्टर रायबरेली)

रायबरेली तहसील परिसर में सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, प्रदेश सचिव शशिकांत शर्मा, बछरावां विधायक श्यामसुंदर भारती व विधानसभा अध्यक्ष बृजेंद्र चौधरी की अगुवाई में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बिजली, पानी, खाद, भ्रष्टाचार और बर्बाद हो रही फसलों के मुद्दे को लेकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल को संबोधित उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।

गुरुवार को हुए समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन में शामिल प्रदेश सचिव शशिकांत शर्मा ने कहा सरकारी कागजों में क्षेत्र की कई ड्रेनों की सफाई हो गई है। जबकि धरातल पर कई वर्षों से ड्रेनों की सफाई नही हुई है। जिससे किसानों की धान की फसलें कही डूब रही है तो कहीं सूख भी रही है। वही कार्यक्रम में मौजूदा सपा विधायक श्याम सुंदर भारतीय ने कहा कि आज किसानों की समस्याओं को लेकर जो यह जन सैलाब उमड़ा है, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि किसान व नौजवान तथा आम जनमानस भाजपा की सरकार में परेशान है, तथा पूरे प्रदेश में हत्या लूट व बलात्कार जैसी घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है। जिस पर सरकार का किसी भी प्रकार का अंकुश नहीं है। अब समय आ गया है कि समाजवादी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता भाजपा सरकार को मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार है। वहीं जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि क्षेत्र में गौशालाओं की व्यवस्था डगमगा रही है। जिससे बेसहारा जानवरो किसानों की फसलें खा रहे रहे हैं। यही नहीं सड़कों पर घूम रहे इन बेसहारा पशुओं की वजह से ही आमजन सड़क दुर्घटना के शिकार भी हो रहे हैं। वही प्रदर्शन के दौरान क्षेत्रीय विधायक श्यामसुंदर भारती ने कहा कि महराजगंज इंहौना मुख्य मार्ग पर कैर नइया नाले पर बन रहे पुल का ठेका अपने चहेते ठेकेदार को देने का ही नतीजा है कि दर्जनों गांवों से लेकर इंहौना बाराबंकी तक के लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। सरकार सिर्फ “खाना पूर्ति” कर रही है और ज़मीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने प्रशासन और पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए। प्रदर्शन में शामिल क्षेत्र के कई किसानों ने बताया कि धान की फसल बर्बाद हो गई है, जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इस मुद्दे को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष समर याद, अमित त्रिपाठी उर्फ मोनू, फिरोज अहमद, राजकुमार लोधी, गौरव, रामबरन यादव, विजय बहादुर, राजकुमार लोधी, वीरेंद्र बहादुर यादव, अवनीश चौधरी सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.