
उत्तर प्रदेश : के बदायूं जिले में निर्भया गैंगरेप जैसी हैवानियत सामने आई है। यहां 50 साल की आंगनबाड़ी सहायिका से गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई दरिंदों ने प्राइवेट पार्ट में रॉड जैसी चीज भी डालने की कोशिश की। आंगनबाड़ी सहायिका के शरीर के अन्य हिस्सों में गम्भीर चोटें आई हैं।
इस घटना के बाद विपक्ष ने फिर से सवाल उठाया है आम आदमी पार्टी के संजय सिंह ने कहा आदित्यनाथ आपके राज में धर्म स्थल भी सुरक्षित नही बदायूँ कांड में महिला के साथ दरिंदगी गैंग रेप और हत्त्या की ये घटना पढ़कर आपकी रूह काँप जायेगी आदित्यनाथ यू पी में क्राइम कंट्रोल में पूरी तरह फेल हैं लेकिन प्रदेश देखने के बजाय अंतरराष्ट्रीय नेता बनने में जुटे हैं।
हालाँकि पुलिस ने कहा इस मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार लिया है। दो आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की चार टीमें लगी हुई हैं। एसएसपी संकल्प शर्मा ने लापरवाही बरतने के आरोप में थानाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया है।