diwali horizontal

अमितशाह की रैली में आरक्षण चोर वापस जाओ, जय जवान , जय किसान के नारे लगे

0 121

यूपी : लखनऊ में शुक्रवार को अमित शाह की रैली में हंगामा हो गया। 50 की संख्या में पहुंचे प्रतियोगी छात्रों ने एकाएक नारेबाजी शुरू कर दी। छात्रों ने शिक्षा मंत्री चोर है के नारे लगाए। बैनर लहराए एकाएक छात्रों के प्रदर्शन से वहां भगदड़ जैसे हालात हो गए। पुलिस के जवान भागते हुए छात्रों के पास पहुंचे। उन्होंने छात्रों से बैनर-पोस्टर छीने और वहां से खदेड़ा। प्रतियोगी छात्र नहीं माने तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर आरक्षण की मांग करने वालों को वहां से खदेड़ा

छह महीने से चल रहा प्रदर्शन

शिक्षक भर्ती में ओबीसी आरक्षण सही तरीके से लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन अभ्यर्थी छह महीनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि प्रदेश सरकार ने OBC वर्ग को 27% और SC वर्ग को 21% आरक्षण नहीं दिया है। इसमें धांधली करते हुए 15 हजार नौकरियां दूसरे वर्ग के लोगों को देने की कोशिश हुई है प्रदर्शनकारी इससे पहले सीएम कार्यालय, शिक्षा मंत्री आवास, बीजेपी कार्यालय, शिक्षा निदेशालय समेत तमाम जगहों पर प्रदर्शन कर चुके हैं। छह महीने से ज्यादा हो गए, लेकिन अभी तक मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हो पाई है। उनकी मांग है कि राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट को लागू की जाए। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग में जितने भी अभ्यर्थियों ने लिखित में शिकायत दर्ज कराई है, उन सभी अभ्यर्थियों को शिक्षक भर्ती में शामिल किया जाए

Leave A Reply

Your email address will not be published.