
शुक्लागंज,उन्नाव : आजाद नगर मुख्य मार्ग निवासी रमेश कुमार की चूनी भूसी की दुकान है वह चोकर और जानवर का चारा बेचने का काम करता है जानवर का चारा बेचने की आड़ में वह प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन भी बेचता है। जिसकी सूचना जिला प्रशासन को हुई जिस पर बुधवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे सिटी मजिस्ट्रेट चंदन पटेल के नेतृत्व में ड्रग इंस्पेक्टर उन्नाव अजय कुमार संतोषी,सीतापुर के नवीन कुमार,लखीमपुर के सुनील रावत स्थानीय पुलिस फोर्स के साथ चूनी भूसी की दुकान पर छापेमारी की,जहां से टीम ने 4800 ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बरामद किये,भारी संख्या में 4300 ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बरामद होने से अधिकारी दंग रह गये आनन फानन इंजेक्शन को जब्त किया और टीम ने लखनऊ विधि विज्ञान प्रयोग शाला में जांच के लिये सैंपल भेजा है।
पकड़े गये युवक के खिलाफ ड्रग एंड कास्मेटिक एक्ट के तहत कार्यवाही की जायेगी, इस बावत सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि नगर में प्रतिबंधित ऑक्सीटॉसिन इंजेक्शन बेचने की जानकारी मिली थी जिसको लेकर शासन ने तीन सदस्यीय टीम गठित कर आजाद नगर स्थित चूनी भूसी की दुकान में छापेमारी की गई।जहां से 4800 ऑक्सीटॉसिन इंजेक्शन बरामद किए हैं पकड़े गए युवक के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है वहीं पशु चिकित्साधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि ऑक्सीटोसिन के इंजेक्शन पशु के शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं दूध देने वाले मवेशियों में ऑक्सीटॉसिन इंजेक्शन लगाने से उनके हार्मोन पर व दिमाग पर गहरा असर पड़ता है