
उत्तर प्रदेश भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) की समीक्षा बैठक लखनऊ में सम्पन्न — अध्यक्ष संजय आर. भूसरेडडी ने समयबद्ध लक्ष्यपूर्ति और प्रभावी कार्यान्वयन पर जोर दिया
उत्तर प्रदेश भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) की समीक्षा बैठक लखनऊ में सम्पन्न — अध्यक्ष संजय आर. भूसरेडडी ने समयबद्ध लक्ष्यपूर्ति और प्रभावी कार्यान्वयन पर जोर दिया
लखनऊ: उत्तर प्रदेश भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) की समीक्षा बैठक लखनऊ स्थित रेरा मुख्यालय के सभागार में अध्यक्ष संजय आर. भूसरेडडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने दायित्वों को समर्पण भाव से निभाने और निर्धारित लक्ष्यों को समयानुसार पूरा करने के निर्देश दिए गए।अध्यक्ष भूसरेडडी ने विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने धारा-31 के अंतर्गत दायर शिकायतों की निगरानी करते हुए प्रकरणों के त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर दिया और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ कार्यवाही का निर्देश दिया। इसके अलावा, सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय तथा ट्रिब्युनल में चल रहे रेरा मामलों की समीक्षा की गई और प्रभावी पैरवी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।बैठक में रेरा एजेंट, मूल्यांकन, प्रमोटर्स और शिकायतकर्ताओं के बीच हुए समझौतों, पंजीकृत परियोजनाओं में रेरा अधिनियम, नियमावली एवं प्रावधानों के अनुपालन की स्थिति का भी गहन अवलोकन किया गया। साथ ही उच्च न्यायालय में दायर रिट याचिकाओं, अपीलों, अवमानना प्रकरणों तथा रेरा पोर्टल के तकनीकी पहलुओं की समीक्षा की गई।अध्यक्ष ने सभी पंजीकृत परियोजनाओं के आवश्यक आ.सो./सी.सी. (आवासीय स्वीकृति/नियमितता प्रमाणपत्र) अपलोड करने की स्थिति की भी समीक्षा की तथा मानव संसाधन प्रबंधन से संबंधित विषयों पर भी आवश्यक निर्देश दिए।बैठक में सचिव महेन्द्र वर्मा, प्रमुख सलाहकार अबरार अहमद, वित्त परामर्शदाता सुधांशु त्रिपाठी, संयुक्त सचिव उमाशंकर सिंह, सहायक निदेशक सिस्टम अम्बरीस सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
