diwali horizontal

पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान, लखनऊ में महिला नेतृत्व सशक्तिकरण हेतु 5 दिवसीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

0 166

पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान, लखनऊ में महिला नेतृत्व सशक्तिकरण हेतु 5 दिवसीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

लखनऊ: पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार की दिशा-निर्देशों के तहत पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान (प्रिट), लोहिया भवन, अलीगंज, लखनऊ में 19 मई से 23 मई 2025 तक महिला नेतृत्व को सशक्त बनाने एवं स्थानीय सुशासन को मजबूती देने हेतु पाँच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण (टी.ओ.टी.) कार्यक्रम शुरू हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ पंचायती राज मंत्रालय के निदेशक (क्षमता संवर्धन एवं प्रशिक्षण) श्री विपुल उज्वल तथा प्रिट के निदेशक अमित कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्घाटन के अवसर पर संयुक्त निदेशक अभय कुमार शाही और राष्ट्रीय सलाहकार तौकीर खान भी उपस्थित थे। इस प्रशिक्षण में बिहार, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर समेत कुल 33 महिला प्रतिभागियों ने भाग लिया।प्रशिक्षण कार्यक्रम में ट्रांसफॉर्मिंग रूरल इंडिया (टी.आर.आई.) द्वारा तकनीकी सहयोग प्रदान किया जा रहा है। श्री पंकज पाण्डेय ने प्रशिक्षण के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए बताया कि इसका लक्ष्य निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों को इस प्रकार सशक्त बनाना है कि वे नेतृत्व एवं निर्णय लेने में स्वतंत्र रहें, और परिवार के पुरुष सदस्य या अन्य किसी का हस्तक्षेप (प्रॉक्सी) न हो।अमित कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में पंचायती राज मंत्रालय एवं निदेशक (क्षमता संवर्धन एवं प्रशिक्षण) का आभार व्यक्त किया कि इस प्रकार का राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण पहली बार उत्तर प्रदेश के प्रिट में आयोजित किया जा रहा है।वहीं, निदेशक (क्षमता संवर्धन एवं प्रशिक्षण) श्री विपुल उज्वल ने कहा कि पूर्व के प्रशिक्षणों में महिला प्रतिनिधियों को पुरुष और महिला प्रशिक्षकों द्वारा समान रूप से प्रशिक्षित किया जाता था, लेकिन अपेक्षित परिणाम न मिलने के कारण अब पहली बार महिला प्रशिक्षकों को ही यह जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने प्रतिभागियों से कहा कि वे पूरी लगन और मनोयोग से प्रशिक्षण ग्रहण करें और अपने क्षेत्रों में निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों को जागरूक एवं सशक्त बनाएँ, ताकि वे स्वायत्त नेतृत्व कर सकें।प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान निदेशक पंचायती राज एवं प्रिट ने राष्ट्रीय सलाहकार तौकीर खान और निदेशक (क्षमता संवर्धन एवं प्रशिक्षण) विपुल उज्वल का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.