diwali horizontal

स्नातक व शिक्षक एमएलसी पद के चुनाव की तैयारियों का जायजा

0 176

 

खीरों रायबरेली :  मंगलवार को होने वाले स्नातक व शिक्षक एमएलसी पद के चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने सोमवार की दोपहर ब्लाक मुख्यालय खीरों तहसीलदार ऋचा सिंह राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला अपनी राजस्व टीम के साथ पहुँची । उन्होंने स्नातक मतदान के दो व शिक्षक मतदान के लिए बनाए गए एक मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया । इस दौरान तहसीलदार ऋचा सिंह ने बीडीओ के के सिंह को जरूरी निर्देश दिए व तैयारियों पर सन्तोष व्यक्त किया । इसी दौरान तीनों मतदान केन्द्रों पर पोलिंग पार्टियाँ भी पहुँच गई । सभी पीठासीन अधिकारियों ने अपने दस्तावेज तैयार करते हुए मतदान की सभी औपचारिक तैयारियां पूरी कर ली हैं । तहसीलदार ऋचा सिंह ने बताया कि मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं । शान्तिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराना उनकी प्राथमिकता है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.