
लखनऊ: आरएनएस लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय में रालोद नेताओं ने उत्साहपूर्वक मनाई राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे तथा रालोद नेताओं द्वारा सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प माला चढ़ाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इसके पश्चात उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर एक गोष्ठी का अयोजन भी किया गया।
गोष्ठी में राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा कि सरदार पटेल राष्ट्र को खुशहाल और समृद्ध बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास करने एवं विश्व में देश का कीर्तिमान स्थापित करने के विशेष रूप से पक्षधर थे। उन्होंने कहा कि आज अपने देश में श्रमिक वर्ग की स्थिति निरंतर दयनीय होती जा रही है जबकि सरदार पटेल का कहना था कि श्रमिकों की मेहनत से ही देश महान बनता है। श्रमिकों की ऊर्जा सकारात्मक रूप से देश को महान बनाने में प्रयोग करना चाहिए। साथ ही साथ श्रमिकों को समय-समय पर यह अहसास दिलाना होगा कि उनकी सकारात्मक भूमिका से ही अच्छा उत्पादन होगा और विश्व बाजार में हम अपने देश का परचम लहराने में सफल होंगे।
गोष्ठी में टीम आरएलडी के राष्ट्रीय संयोजक अनुपम मिश्रा सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी,व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल महानगर अध्यक्ष आशीष तिवारी, अल्पसख्यंक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आरिफ महमूद वरिष्ठ नेता मनोज सिंह चौहान, प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक चौहान छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष अमन पाण्डेय अवध क्षेत्र के संगठन महासचिव चन्द्रकांत अवस्थी रमावती तिवारी रामदीन भारती रामगोपाल चंदेल प्रमोद शुक्ला संजय चौधरी आदि प्रमुख लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये व सरदार पटेल को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।