diwali horizontal

सडक सुरक्षा: निगम वर्कशॉप में सड़क सुरक्षा सम्बन्धी कार्यशाला का आयोजन सावधानी पूर्वक चलाये वाहन, नशा करके वाहन न चलाये: आर.पी मिश्रा

0 158

सहारनपुर(सिटीजन वॉयस संवाददाता) : तृतीय सडक सुरक्षा सप्ताह 2021 के अन्तर्गत उ०प्र०रा०स०प० निगम की वर्कशॉप में परिवहन निगम के सहयोग से निगम के चालकों, परिचालकों एवं यात्रियों के साथ सड़क सुरक्षा सम्बन्धी एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, साथ ही वाहन चालकों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु एक हेल्थ कैम्प का भी आयोजन किया गया। कार्यशाला को सम्बोधित करते हुये सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) राधेश्याम द्वारा सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी तथा आहवान किया गया कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में अपना योगदान दें। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) आर०पी० मिश्रा द्वारा वाहन चालकों से अपील की गयी

कि अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन करते हुये यात्रियों को उनके गन्तव्य तक सुरक्षित पहुँचायें वाहन को कभी निर्धारित गति सीमा से अधिक तीव्र न चलायें, मोबाइल का प्रयोग करते हुये वाहन न चलाये सीट बेल्ट का हमेशा प्रयोग करें वाहन को आवेरटेक करते समय सावधानी पूर्वक वाहन चलाये, रोड साईनों के निर्देश का पालन करें, ब्लैक स्पॉटों में वाहन को सावधानी पूर्वक चलाये, किसी भी प्रकार का नशा करके वाहन न चलाये, इसके अतिरिक्त यात्रियों के साथ मित्रवत् व्यवहार रखें, बुजुर्ग व महिला यात्रीयों को सीट प्राथमिकता के साथ दें।

क्षेत्रीय प्रबन्धक अनिल कुमार एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक जगदीश सिंह उ०प्र०रा०स०प० निगम द्वारा भी कार्यशाला को सम्बोधित करते हुये सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन की नसीहत दी गयी तथा अपील की गयी कि वाहन को सावधानी पूर्वक चलाये तथा सभी यात्रीयों से अच्छा व्यवहार करें। इसके साथ ही निगम के वाहन चालकों का चिकित्सा विभाग के सहयोग से स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।

उपरोक्त के अतिरिक्त सड़क सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत अपरान्ह में परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा विभिन्न मार्गों पर अनाधिकृत रूप से संचालित वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तन की कार्यवाही की गयी तथा अनाधिकृत रूप से संचालित पाये गये वाहनों के विरुद्ध चालान / बन्द की कार्यवाही की गयी, उपरोक्त कार्यशाला में सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) राधेश्याम, क्षेत्रीय प्रबन्धक,उ०प्र०रा०स०प० निगम, अनिल कुमार आर०पी० मिश्रा, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक उ०प्र०स०स०प० निगमजगदीश कुमार, खेमानन्द पाण्डेय, यात्री / मालकर अधिकारी, सहारनपुर तथा बडी संख्या में परिवहन निगम के चालक-परिचालक व यात्रीगण सम्मलित रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.