diwali horizontal

महीने से पाइप लाइन विछाने के नाम पर उजाड दी सड़क, लोग हो रहे चोटिल

0 76
 कुशीनगर: मथौली बाजार, नगर पंचायत मथौली बाजार के फरदहा मे वाटर पाइप विछाने के नाम पर ठीकेदार से पूरा खडंजा ही उखाड़ दिया लगभग एक महीने बीतने को हैं ठीकेदार ने न तो पाइप ही विछाया न ही खडंजा ही सही करवाया जिससे राहगीर गिर कर चोटिल हो रहें हैं तमाम लोग चोटिल होकर अस्पताल भी पहुंच चुके हैं।
      उक्त ठीकेदार की इस लापरवाही को लेकर नगर पंचायत मथौली के फरदहा वार्ड के निवासियों मे काफी आक्रोश है वही इस मामले मे कोई भी जिम्मेदार अधिकारी व जनप्रतिनिधि ने कोई कदम नही उठाया है जिससे लोगों मे तरह तरह की चर्चा भी हो रही है वार्ड के लाल बहादुर, नागेंद्र, संनी,विरेन्द्र, हरेंद्र, हरि,जीतन तमाम लोगों ने अविलंब सड़क ठीक करने की मांग की है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.