
लखनऊ नगर निगम जोन-5 में सड़कें खस्ताहाल,
लखनऊ: वित्त एवं संसदीय मंत्री सुरेश खन्ना सोमवार को लखनऊ नगर निगम जोन-5 की जमीनी हकीकत जानने निकल पड़े। वैसे तो उनका निरीक्षण औचक बताया गया, लेकिन इसकी भनक अधिकारियों को कल रात ही लग गई थी।

नगर निगम ने सरोजनी नगर द्वितीय वार्ड में सफाई कर्मचारी और जेसीबी लगाकर रातभर नाली साफ करवाई। खस्ताहाल सड़कों पर हुए जलभराव को रातोंरात क्लीन करा दिया। हालांकि मंत्री ने सुबह नगर आयुक्त को इस अव्यवस्था के लिए फटकार लगाई। वित्त एवं संसदीय मंत्री सुरेश खन्ना सोमवार को लखनऊ नगर निगम जोन-5 की जमीनी हकीकत जानने निकल पड़े। वैसे तो उनका निरीक्षण औचक बताया गया, लेकिन इसकी भनक अधिकारियों को कल रात ही लग गई थी।
नगर निगम ने सरोजनी नगर द्वितीय वार्ड में सफाई कर्मचारी और जेसीबी लगाकर रातभर नाली साफ करवाई। खस्ताहाल सड़कों पर हुए जलभराव को रातोंरात क्लीन करा दिया। हालांकि मंत्री ने सुबह नगर आयुक्त को इस अव्यवस्था के लिए फटकार लगाई।
सरोजनी नगर द्वितीय वार्ड में नगर निगम ने रात करीब 12 बजे से ही जेसीबी मशीन और कूड़ा उठाने वाली गाड़ी लगा दी थी। सफाईकर्मियों की फौज लगा दी गई। पूरा महकमा रातभर आजाद नगर और तपोवन नगर की गलियों और नालियों की सफाई में व्यस्त रहा। गलियों के किनारे जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर को आनन-फानन जेसीबी से कूड़ा गाड़ी में भरकर हटा दिया गया