diwali horizontal

रोडवेज चालक प्रतिपल सडक पर नजर रखेंःमु0हसीब।

0 174
हमीरपुर :कोविड-19 से बचाव तथा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के   जन जागरूकता एवं सड़क सुरक्षा माह के दौरान रोडवेज बस स्टैंड पर चालको एवं परिचालकों की एक सभा का आयोजन किया गया!जिसमें परिवहन निगम के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) मुहम्मद हसीब, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) भगवान प्रसाद, यात्री व मालकर अधिकारी अर्जुन श्रीवास्तव ने प्रतिभाग किया एवं बारी-बारी से कोविड-19 एवं सड़क सुरक्षा विषय पर संबोधन करते हुए विस्तार से सभी को जागरूक किया गया तथा सड़क पर प्रतिपल सचेत न रहने के कारण उनके भयावह प्रतिफल से अवगत कराया गया! सभी के द्वारा यात्री एवं माल वाहन चालकों को सभी सुरक्षा मानकों को अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया!

 

 इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यालय के कर्मचारी राजेंद्र सोनकिया वरिष्ठ सहायक,  रवि कुमार सिंह वरिष्ठ सहायक,  रोहित कुमार कनिष्ठ सहायक तथा प्रवर्तन सिपाहियों द्वारा सहभागिता प्रदान करते हुए सहयोग प्रदान किया गया! कोविड-19 के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिंग एवं तत्तसंबंधित निर्मित निर्देशों /शासनादेशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए संपन्न कराया गया! कोविड-19 के प्रति व्यापक रूप से लोगों को जागरूक भी किया गया!
Leave A Reply

Your email address will not be published.