
आरपीआई (आठवले) ने उत्तर प्रदेश में 13 नए पदाधिकारियों की घोषणा की
लखनऊ: रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) उत्तर प्रदेश में अपने संगठन का लगातार विस्तार कर रही है और समाज के हर वर्ग को जोड़ने की दिशा में सक्रियता से कार्य कर रही है। इसी क्रम में हजरतगंज स्थित कसमंडा के प्रदेश कार्यालय में रविवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता ने विभिन्न पदों पर 13 नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।नवनियुक्त पदाधिकारियों में आशीष सिंह को सहारनपुर मंडल युवा प्रकोष्ठ मंडल प्रभारी, प्रवेश कुमार को सहारनपुर जनपद की रामपुर मनिहारन विधानसभा अध्यक्ष, राम तीरथ को प्रतापगढ़ जनपद के ब्लॉक दुबेपुर अध्यक्ष, बंशराज यादव को प्रतापगढ़ के ब्लॉक आसपुर देवसरा अध्यक्ष, शिवकुमार पाल को जौनपुर जिलाध्यक्ष, रवि कुमार पटेल को प्रयागराज यमुनापार युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, रामपाल शर्मा को कानपुर देहात युवा प्रकोष्ठ कोषाध्यक्ष, रामजी सिंह, विकास सिंह और अभिषेक सिंह को कानपुर देहात युवा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष, सोनू कुमार को आजमगढ़ जनपद की ग्रामसभा शिवपुर युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष, बहादुर सेन को ग्रामसभा बरईपुर युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष तथा ओमप्रकाश को ग्रामसभा कोठवा जलालपुर युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष बनाया गया है।इस अवसर पर पवन भाई गुप्ता ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुँचाने और शोषित, वंचित, पिछड़े तथा समाज के हाशिये पर खड़े लोगों की आवाज़ बुलंद करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आरपीआई उत्तर प्रदेश में एक नए उत्साह के साथ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर और डॉ. राम मनोहर लोहिया की विचारधारा को आगे बढ़ा रही है तथा बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य केवल संगठन विस्तार तक सीमित नहीं है, बल्कि आगामी जिला पंचायत चुनाव में सशक्त भागीदारी के साथ निःशुल्क शिक्षा, निःशुल्क चिकित्सा और अन्य 10 सूत्रीय मांगों को धरातल पर उतारने का है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आरपीआई का संकल्प समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुँचाने का है।
