diwali horizontal

आरपीआई (आठवले) ने उत्तर प्रदेश में किया संगठन विस्तार, 13 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

0 57

आरपीआई (आठवले) ने उत्तर प्रदेश में किया संगठन विस्तार, 13 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

लखनऊ: रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार और सांगठनिक मजबूती की दिशा में तेज़ी से सक्रिय है। इसी क्रम में पार्टी ने 13 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। पार्टी का लक्ष्य आगामी जिला पंचायत चुनावों में प्रत्येक सीट पर अपने उम्मीदवार उतारना और अधिकतम सीटों पर जीत दर्ज करना है।प्रदेश अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता ने बताया कि पंचायत चुनावों को लेकर पार्टी की तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं। नए पदाधिकारियों को क्षेत्रवार दायित्व सौंपे गए हैं, जो अपने-अपने इलाकों में कार्यकर्ता संवाद, जनसंपर्क अभियान और पार्टी की विचारधारा को आम जनता तक पहुँचाने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं को लेकर पार्टी मुखर है और लगातार आवाज उठा रही है, जिससे लोगों का विश्वास आरपीआई पर बढ़ा है और बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।नव नियुक्त पदाधिकारियों में जनपद मैनपुरी से अभिनव को किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, कायमगंज (फर्रुखाबाद) से अर्जुन सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष, एटा से संजय यादव को युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, रायबरेली से सुभाषचंद्र को युवा प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष, एटा व मैनपुरी के प्रभारी के रूप में राजीव, फर्रुखाबाद से अजीत कुमार को व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, ऋषिपाल को किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, एटा से आशीष कुमार को जिलाध्यक्ष, अयोध्या मंडल के प्रभारी के रूप में कृष्ण कुमार, अमेठी से राजबहादुर पांडेय को जिलाध्यक्ष, सुल्तानपुर से देवव्रत को शिक्षक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, प्रतापगढ़ से राजेश कुमार रजक को शिक्षक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष और लखनऊ से देवेश कुमार मिश्रा को महानगर सचिव के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।प्रदेश अध्यक्ष ने जानकारी दी कि आगामी 1 जून को लखनऊ के हजरतगंज स्थित होटल सिल्वेट में पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक में जिला पंचायत चुनावों की रणनीति की समीक्षा के साथ-साथ आगामी चुनाव अभियान के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी।आरपीआई (आठवले) के संगठन विस्तार और रणनीतिक सक्रियता से यह स्पष्ट है कि पार्टी उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक उपस्थिति को और अधिक सशक्त करने की दिशा में ठोस प्रयास कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.