diwali horizontal

लखनऊ में निकली आरपीआई की भारत विजय यात्रा, गूंजे ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ और ‘पीओके लेकर रहेंगे’ के नारे

0 54

लखनऊ में निकली आरपीआई की भारत विजय यात्रा, गूंजे ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ और ‘पीओके लेकर रहेंगे’ के नारे

लखनऊ: रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) उत्तर प्रदेश इकाई ने वीर सपूतों के शौर्य और बलिदान को नमन करते हुए गुरुवार शाम को राजधानी की सड़कों पर ‘भारत विजय यात्रा’ निकाली। यह यात्रा भारतीय सेनाओं के अदम्य साहस और राष्ट्रीय अखंडता को समर्पित रही, जिसमें देशभक्ति से ओतप्रोत नारों ने माहौल को जोशीला बना दिया।यात्रा की शुरुआत कसमंडा स्थित आरपीआई प्रदेश कार्यालय से हुई और यह हजरतगंज चौराहा, हलवासिया, नाजा मार्केट, लालबाग, नगर निगम कार्यालय और दारूलशफ़ा होते हुए पुनः हजरतगंज चौराहे पर स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर संपन्न हुई। इस दौरान “पाकिस्तान मुर्दाबाद” और “पीओके लेकर रहेंगे” जैसे नारों से पूरा हजरतगंज गूंज उठा।यात्रा का नेतृत्व कर रहे आरपीआई उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता ने कहा कि यह केवल एक रैली नहीं, बल्कि राष्ट्र को मजबूत बनाने का संकल्प है। उन्होंने बताया कि आरपीआई की ओर से प्रदेश के प्रत्येक जिले में भारत विजय यात्रा निकाली जा रही है, जिसका उद्देश्य भारतीय सेना के शौर्य को नमन करते हुए देश के नागरिकों में राष्ट्रभक्ति का संचार करना है।उन्होंने कहा, “आज की यात्रा ने यह संदेश दिया है कि आतंकवाद और राष्ट्रविरोधी ताकतों के विरुद्ध देश की जनता एकजुट है। यह यात्रा सामाजिक एकता, संविधान की मर्यादा और देशभक्ति की भावना का प्रतीक बनकर उभरी है।” उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को इस राष्ट्रनिष्ठ आयोजन के लिए धन्यवाद देते हुए आह्वान किया कि वे इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं।महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारी अध्यक्ष शानू मल्ल कौशल ने कहा कि भारतीय सेना के बलिदान को देश कभी नहीं भूल सकता। इस दौरान उपस्थित लोगों ने भारतीय सेना के प्रति गहरी श्रद्धा व्यक्त की और देश की अखंडता व संप्रभुता की रक्षा के लिए संकल्प दोहराया।इस आयोजन में लखनऊ महानगर अध्यक्ष आरके गौतम, प्रदेश सचिव राम अवध, मीडिया प्रभारी राजेश कुमार, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव नसीर अली, प्रदेश मंत्री मोहम्मद फैजान, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. तहसीलदार चौरसिया, महिला प्रकोष्ठ की महानगर अध्यक्ष नसीमा कुरैशी, मंडल शिक्षक प्रकोष्ठ प्रभारी सरोज पांडेय, महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष डॉली गुप्ता, युवा प्रकोष्ठ के महामंत्री अंकित श्रीवास्तव समेत सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।भारत विजय यात्रा के माध्यम से आरपीआई ने न सिर्फ सेनाओं के प्रति श्रद्धा प्रकट की, बल्कि यह भी स्पष्ट संदेश दिया कि देश की एकता और अखंडता के प्रति हर नागरिक की प्रतिबद्धता अडिग है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.