diwali horizontal

जीन्स पर बवाल : अखिलेश यादव ने कहा भाजपा अति पिछड़ी सोंच की, इनका बस चले तो पिज़्ज़ा बर्गर भी बंद करवा दे।

0 145

उत्तर प्रदेश : के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार देर रात अचानक कन्नौज पहुंचे।मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के फटी जींस वाले बयान पर जमकर निशाना साधा अखिलेश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग फैशन क्या होता है, यह नहीं जानते। इनका बस चलेगा तो एक दिन पिज्जा और बर्गर भी बंद करवा देंगे इस बीच उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के फटी जींस वाले बयान पर बोलते हुए कहा कि ये भारतीय जनता पार्टी के लोग फैशन नहीं समझते। इनको फैशन से कोई मतलब नहीं है नई पीढ़ी क्या चाहती है वो भी उन्हें नहीं मतलब। भारतीय जनता पार्टी को मौका मिल जाए तो यह नई पीढ़ी जो वॉट्सएप कर रही है, चला रही है, देख रही है, उसको भी देख ले। भाजपा नहीं चाहती कि नौजवान आगे बढ़े, अपनी समझ से रहें, अपनी समझ से जीवन जिएं

एक दिन पिज्जा व बर्गर भी बंद करवा देंगे भाजपा वाले

अखिलेश ने कहा कि एक दिन आएगा भाजपा बर्गर बंद करा देगी। भाजपा पिज्जा बंद करवा देगी। कहेगी यह नूडल्स चीन के हैं, यह भी बंद करो। इसीलिए ऐसे विचार आप सुनते हो फटी जींस। अरे किसी को पहनना है कुछ भी पहने। आप बाजार में लाने क्यों दे रहे हो भारतीय जनता पार्टी के स्वदेशी मंच के लोग कहां है। यह जींस विदेश से ही आ रही होगी। विदेश से ही हमारे लोग तो सीख रहे हैं। नई पीढ़ी यदि अमेरिका से मुकाबला करना चाहती है, तो भारतीय जनता पार्टी को खुश होना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.