diwali horizontal

पद्मश्री मोहम्मद शरीफ चाचा द्वारा रुद्राक्ष मैन डॉ रिपुदमन सिंह को किया सम्मानित  

0 200

इटावा : प्रशांत फाउंडेशन के संस्थापक रुद्राक्ष मैन डॉ रिपुदमन सिंह को उनके द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। और यह सम्मान उनको अयोध्या में आयोजित 15वां  अयोध्या फिल्म फेस्टिवल में मुख्य अतिथि पद्मश्री मुहम्मद शरीफ चाचा जी द्वारा दिया गया। पद्मश्री  मुहम्मद शरीफ चाचा को प्रदेश एवं देश में लावारिस लाशों के वारिस का जनखिताब मिला हुआ है। अयोध्या निवासी पद्मश्री मोहम्मद शरीफ चाचा को प्रशांत फाउंडेशन ने रूद्राक्ष का पौधा दिया।

इंसानियत की मिसाल शरीफ चाचा पेशे से साइकिल मैकेनिक होने के साथ एक मसीहाई किरदार हैं। जिन्होंने धर्म और लिंग का भेद किये बिना हजारों लाशों को मानवीय गरिमा दी है। शरीफ चचा नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। लंबी बातचीत के दौरान शरीफ चाचा ने प्रशांत फाउंडेशन के द्वारा किये जा रहे सरोकारी कार्यों की सराहना करते हुए खूब दुआएं दीं। इस अवसर पर प्रशांत फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ हेमंत यादव और मयंक यादव व क्रांतिकारी लेखक एवं चंबल फाउंडेशन के संस्थापक शाह आलम और कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.