diwali horizontal

गरीब शोषित किसान नौजवान कानून का राज भाजपा में ही संभव : विधायक रानू

0 62

हरदोई : गरीब,शोषित,किसान,नौजवान, महिलाओं के विकास के लिए और प्रदेश में कानून के राज के लिए भाजपा ने जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई। जिनकी वजह से आज प्रदेश विभिन्न क्षेत्रों में पूरे देश में नंबर 1 पर है। प्रदेश से गुंडाराज खत्म हुआ है और हर गरीब के जीवन में खुशहाली आई है। उक्त विचार आज भाजपा प्रत्याशी विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने जन संपर्क के दौरान फादुल्लापुर में आयोजित जनसभा में व्यक्त किए।

रानू ने तेरा घाट पर पहुंच मां गंगा की अर्चना कर ग्राम कुशलपुरवा, छब्बापुरवा, हन्नामऊ, देवकली आदि गांवों में घर घर जनसंपर्क कर कमल के सामने की बटन दबाकर भाजपा की सरकार बनाने की अपील की। जनसभा में जिला पंचायत सदस्य निशा कुशवाहा ने सपा सरकार ने उनके साथ हुए जुल्म और तत्कालीन प्रत्याशी द्वारा मारपीट और बदसलूकी को ध्यान में रखते हुए सुशासन के लिए भाजपा को जिताने की अपील की। ब्लॉक प्रमुख अनिल राजपूत ने कहा कि सपा के प्रत्याशी जब अभी से खुले मंच से मुझे सिर्फ लोधी राजपूत समाज से होने के कारण नेस्तेनाबूद करने की धमकी दे सकते हैं

यदि भूल से भी कही विधायक बन गए तो राजपूत समाज का जीना बेहाल कर देंगे। इसलिए राजपूत समाज उनकी धमकी के खिलाफ वोट डालकर जबाब देगा। इस दौरान बसपा से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी रहे संग्राम सिंह राजपूत ने भाजपा की सदस्यता ली। जनसंपर्क में ब्लॉक प्रमुख अनिल राजपूत,जिला पंचायत सदस्य निशा कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष मदनपाल राजपूत, सीताराम कुशवाहा, जै जै राम राजपूत, दीप सिंह राजपूत, प्रधान संघ अध्यक्ष आलोक सिंह, राजेश शुक्ला, प्रधान घटकना श्रीप्रकाश शुक्ला आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.