
युद्ध का आज 17वां दिन है रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव और उसके पास के इलाकों में हमले तेज कर दिए हैं पश्चिमी देशों रूस पर नकेल कसने के लिए लगातार प्रतिबंधों का ऐलान कर रहे हैं इसके पलटवार में रूस भी कड़े एक्शन ले रहा है रूस ने धमकी देते हुए कहा है कि पश्चिमी देशों की तरफ से लगाए गए प्रतिबंधों की वजह से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन क्रैश हो सकता है
अमेरिका और रूस पिछले 24 साल से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के रखरखाव के लिए एक साथ काम कर रहे हैं यहां दोनों के तालमेल से 21वीं सदी की कई महत्वपूर्ण खोजें भी हुई हैं, लेकिन यूक्रेन युद्ध ने हालात को बिल्कुल बदल दिया है रूस की धमकी के बाद अमेरिकी एस्ट्रोनॉट मार्क वंदे हेई दो अन्य रूसी अंतरिक्ष यात्रियों के साथ कजाकिस्तान में उतरने का प्लान कर रहे हैं।
दो हिस्सों में बंटा है इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन को दो हिस्से में डिवाइड किया गया है एक हिस्से को रूस ऑपरेट करता है तो दूसरे को अमेरिका 1998 में रूस और अमेरिका के एस्ट्रोनॉट ने एक साथ इस स्पेस स्टेशन में कदम रखा था। तब से ही दोनों की बीच साझेदारी जारी है जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैन्युएल मैक्रों ने पुतिन से फोन पर बात की और जंग रोकने को कहा।
इंग्लैंड प्रीमियर लीग बोर्ड ने चेल्सी फुटबॉल क्लब के मालिक और रूसी अरबपति रोमन अब्रामोविच को क्लब के डायरेक्टर पद से हटा दिया है यूक्रेनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि रूसी सैनिकों ने मारियुपोल मस्जिद पर गोलीबारी की, यहां 80 से ज्यादा लोग छिपे हुए हैं।
इटली ने यूरोपीयन यूनियन के प्रतिबंधों के तहत रूसी अरबपति एंड्री मेलनिचेंको की करीब 4,436 करोड़ रुपए की कीमत वाली यॉट सीज को सीज किया है कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा- कनाडा यूक्रेन के लोगों के साथ खड़ा है। G-7 देश रूस को आर्थिक रूप से अलग-थलग कर देंगे।
संयुक्त राष्ट्र संघ ने कहा है कि रूस-यूक्रेन की जंग में 25 लाख लोग देश छोड़ चुके हैं, जिससे यूरोप में दूसरी वर्ल्ड वॉर के बाद सबसे बड़ा शरणार्थी संकट खड़ा हो गया है अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने रूसी शराब, सी फूड और हीरे के इंपोर्ट पर भी बैन लगाने का ऐलान किया है। बाइडेन ने कहा- रूस से मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा वापस लेंगे।
अमेरिका ने रूस को धमकी दी है कि अगर उसने थर्मोबेरिक कैमिकल वेपन्स इस्तेमाल किए तो इसकी बहुत भारी कीमत चुकानी होगी।
केमिकल हथियारों को लेकर अमेरिका की रूस को चेतावनी इधर, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने चेतावनी दी अगर रूस ने यूक्रेन में रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल किया तो वह इसकी गंभीर कीमत चुकाएगा उन्होंने कहा अगर नाटो और रूस में सीधी लड़ाई हुई तो तीसरे विश्व युद्ध शुरू हो जाएगा।