diwali horizontal

महाराजा सुहेलदेव जयंती पर शहीदों के बलिदानों को किया गया याद

0 173

बीकेटी,लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुपालन में मंगलवार को तहसील बीकेटी क्षेत्र के कुम्हरावां व उमरगढ़ में स्थित शहीद स्मारक स्थलों पर क्षेत्रीय विधायक अविनाश त्रिवेदी, प्रशासनिक अधिकारी व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर पुष्प अर्पित कर शहीदों के बलिदानों को याद किया। यह कार्यक्रम पूरे देश में मनाया गया है।महाराजा सुहेलदेव ने अपने शौर्य और पराक्रम से मातृभूमि का मान बढ़ाया एवं राष्ट्र की एकता, अखंडता और अस्मिता से वीर सुहेलदेव ने कभी समझौता नही किया था ।

 

उक्त कार्यक्रम के दौरान विधायक ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का माल्यार्पण किया । जिस दौरान क्षेत्रीय विधायक के साथ तहसीलदार विवेकानंद मिश्रा, खण्ड विकास अधिकारी पूजा सिंह,पंचायत सचिव अनिल कुमार व अमित बाजपेई ,दीपक कुमार मिश्रा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.