
सदर विधायक ने डीएम व सीएमओ की मौजूदगी में डकोर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की नवनिर्मित भवन का किया गया फीता काटकर लोकार्पण व शुभारंभ
उरई (जालौन)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डकोर के नवनिर्मित भवन में चिकित्सा सेवाओं के संचालन का फीता काटकर सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने लोकार्पण किया। उन्होंने संपूर्ण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का अवलोकन किया साथ ही केंद्र पर चिकित्सा संस्थानों से सुसज्जित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जनपद में चिकित्सा व स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है जिसमें समुदाय के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी व मुख्यमंत्री के प्रेरणा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया गया है उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गरीब के उत्थान के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि आशा बहुएं समुदाय से जुड़कर आमजन को स्वास्थ्य योजनाओं व सुविधाओं से अवगत करा उन्हें लाभान्वित कराएंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के निवासियों खासकर ग्रामीण अंचल के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सुविधा होने से लोगों को कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी यहां पर उपचार हेतु सुविधाएं उपलब्ध है। जिलाधिकारी चाँदनी सिंह ने कहा कि विधायक जी के प्रयास से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण व शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अधिक से अधिक आशाओं द्वारा डिलीवरी कराई जाए। उन्होंने कहा कि दवाई की उपलब्धता लैब में सभी प्रकार की जांच व डॉक्टरों की उपस्थिति रहेगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अच्छा इलाज किया जाएगा अब कहीं बाहर जाने की नौबत नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही डॉक्टरों के रहने के लिए आवास की व्यवस्था कराई जाएगी ताकि नियमित चिकित्सक रह सके। सामुदायिक चिकित्सालय में वार्ड सहित अन्य सभी सुविधाएं हैं। उसके बाद सदर विधायक व जिलाधिकारी ने परिसर के अंदर हरिशंकरी पौधरोपण भी किया।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नरेंद्र देव शर्मा आदि चिकित्सक मौजूद रहे।