
उन्नाव : सदर विधायक पंकज गुप्ता द्वारा ग्राम हिमांचल खेड़ा में अपनी निधि से निर्मित बारातशाला एवं रोड का लोकार्पण किया लोकार्पण अवसर पर सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि अंत्योदय की परिकल्पना को साकार करते हुए ग्रामीण अंचल के हर एक व्यक्ति तक प्रत्येक योजना का लाभ पहुंचाना ही भाजपा की मंशा है मैं अपनी विधानसभा की जनता के लिए जो भी संभव होगा सदैव करता रहूंगा,उन्होंने कहा कि गांव की जनता ने मुझसे बारातशाला एवं सड़क की मांग की थी जिसको मैंने स्वयं की निधि से अविलंब निर्मित कराया
इसके उपरांत उन्होंने विधानसभा के अंतर्गत ग्राम पूरा में प्रधानमंत्री आवास के स्वीकृत पत्र वितरित किए तथा गरीबों को भीषण सर्दी में बचने हेतु कंबल प्रदान किए उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक योजना का लाभ जन जन तक पहुंचाना ही लक्ष्य है यदि किसी को कोई भी समस्या होती है तो वह हमसे स्वयं आकर मिल सकता है उसकी समस्या का त्वरित समाधान किया जाएगा। इसके साथ सिद्धनाथ पुरी में गंगा तट पर निर्मित कराये गये घाट का लोकार्पण भी सदर विधायक द्वारा किया गया इस अवसर पर प्रमुख रूप से भगवान वत्स सिंह,गोलू चंदेल,दीपक लोधी,धनीराम लोधी आदि लोग मौजूद रहे।