
बाराबंकी : सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई जिसमें शहर की खस्ताहाल हो चुकी सड़कों एवं बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर विधायक धर्मराज ने कहा कि 2017 चुनाव में भय, भ्रष्टाचार, भूख, अपराध, सड़क, बिजली को बड़ा मुद्दा बनाकर सत्ता में आई योगी सरकार अपने किए हुए वादों को पूरी तरह से भूल गई है प्रचण्ड बहुमत से बनी योगी सरकार ने सत्ता में आते ही सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का आदेश किए जाने का आदेश किया था लेकिन सरकार का यह फरमान सिर्फ और सिर्फ कागजों पर सिमट कर रह गई है। प्रदेश सरकार के लगभग साढ़े तीन साल पूरे होने को है लेकिन आज प्रदेश सहित जनपद की सड़कें खस्ताहाल हो चुकी है लेकिन इनकी सुध अभी तक प्रदेश सरकार को नहीं हुई है।
विधायक धर्मराज ने कहा कि शहर की सड़कों की दशा बहुत ही दयनीय है शहर के मुख्य मार्ग जिन पर हजारों लोगो का आवागमन है लेकिन ये सड़के तालाब की शक्ल ले चुकी है जिसके चलते आए दिन लोगो को दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है जिसके चलते कई लोगो को अपनी जान से हाथ भी धोना पड़ता है। श्री यादव ने आगे कहा की चुकी शहर की सड़कों को लेकर विधानसभा में मेरे द्वारा कई बार पूरी ताकत से उठाया गया है लेकिन प्रदेश की गूंगी बहरी सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रहा है। विधायक धर्मराज ने कहा कि अगर जिला प्रशासन सड़क बनवाने में असमर्थ है तो जिला प्रशासन अनुमति दे तो मै दो माह का वेतन और शहर की जनता से भीख मांग कर खस्ताहाल हो चुकी सड़कों को गड्ढा मुक्त कराए जाने का कार्य शुरू करवा दूं।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज ने कहा कि जिला प्रशासन की तरफ से कल सड़कों की मरम्मत के लिए कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया गया है यदि सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का कार्य जिला प्रशासन के द्वारा 15 दिनों में नहीं शुरू कराया गया तो पूरी समाजवादी पार्टी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होगी। इस मौके पर हुमायूं नईम खा, नसीम कीर्ति, अजय वर्मा बब्लू, मो सबाह, प्रीतम वर्मा, शमीम फन्ने, वीरेंद्र वर्मा, संतोष जयसवाल, सलमान सल्लू, राजेश वर्मा, विवेक मिश्रा, विनय कुमार यादव, दीपक गुप्ता, अभिषेक वर्मा, बाबुल मिश्रा, इरशाद मलिक, अजय अवस्थी, हिमांशु वर्मा विक्की, मो युसुफ अब्दुल्ला मौजूद रहे।