diwali horizontal

हिण्डालको रेणुसागर में सुरक्षा प्रदर्श्नी का आयोजन

0 62
सोनभद्र: हिण्डालको, रेनूसागर पावर डिवीजन में सुरक्षा विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सुरक्षा माह समापन समारोह की पूर्व संध्या पर स्थानीय प्रेक्षागृह लॉन स्थित सुरक्षा प्रदर्श्नी  का आयोजन किया गया, मुख्य अतिथि रेनूसागर पावर डिवीजन के अध्यक्ष ऊर्जा के.पी.यादव ने फीता काटकर उदघाटन किया। तत्पष्चात  सुरक्षा ग्रीन ट्रैंगल  सुरक्षा संदेश सहित गुब्बारे छोड़े।  मुख्य अतिथि ने सुरक्षा संबधित अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि सुरक्षा माह में हमारे सहकर्मियों की भागीदारी सराहनीय रही। इस दौरान विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने पूरे मनोयोग  से सुरक्षा से संबधित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर सुरक्षा के प्रति अपनी दृढ़ता दिखाई।
मुख्य अतिथि अपनी पूरी टीम के साथ प्रेक्षागृह लॉन में आयोजित सुरक्षा प्रदर्श्नी  में विद्यालय के बच्चों के आलावा  विभिन्न  विभागों के  द्वारा लगाए गए माडलों,  का क्रमश  अवलोकन किया तथा जानकारी प्राप्त की। तत्पष्चात सुरक्षा प्रदर्श्नी   का निर्णायक मंडल द्वारा मूल्यांकन किया गया जिसमें क्रमश : प्रथम बायलर मैंटीनैंस  विभाग, द्वितीय संयुक्त रूप से  टरबाइन मैंटीनैंस व सिविल  विभाग  तथा इलेक्ट्रिकल एन्ड इंस्टूमेंट  विभाग तीसरे स्थान पर रहा। कार्यक्रम का संचालन व समापन  हेड  सुरक्षा अरविन्द सिंह ने किया। आयोजन में मुख्य रुप से संजय सिंह , शैलेश विक्रम सिंह, सुदिप्ता नायक,  मनु अरोरा, संजय श्रीमाली ,सुबोध दवे,कर्नल जयदीप मिश्रा , ललित खुराना आर सी पांडेय , संदीप यावले मनीष सिंह समीर आनंद, कैप्टन रोहित देव अभिनीत सिंह आदि वरिष्ठ अधिकारियो  के अलावा मान्यताप्राप्त श्रमिक संगठनो के पदाधिकारी सहित तमाम श्रमिक गण मौजूद थे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.