diwali horizontal

सविमं मेआजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य मे सैनिक सम्मान समारोह सम्पन्न। ‌

0 76

‌हमीरपुर : स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज हमीरपुर मे स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य मे सैनिक सम्मान समारोह मनाया गया। सैनिक सम्मान समरोह के अतिथि के रुप मे आशुतोष द्विवेदी पूर्व सैनिक व वृक्षमित्र कमलेश सिंह उपाख्य विट्टो दीदी धर्मपत्नी स्व0 रामपाल सिंह भदौरिया पूर्व सैनिक रहे। कमलेश सिंह का सम्मान जीव विज्ञान प्रवक्ता अनीता सिंह ने अंगवस्त्र व माला पहनाकर इन्हे सम्मानित किया। अतिथि परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य रामप्रकाश गुप्ता ने कराया तथा आशुतोष द्विवेदी को अंगवस्त्र व माला पहनाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बोलते हुए कहा कि आजादी के लड़ाई मे लाखो लोगो ने बलिदान दिया और अपनो को खोया तथा देश की आजादी मे बलिदान देने वाले शहीदो को याद किया गया। गौर तलब है कि यह कार्यक्रम आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर विद्या भारती के विद्यालयो मे आयोजित किये जा रहे है।

वही आज विद्यालय मे जनपद स्तरीय बैण्ड प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमे विजेता टीम के रुप मे मेजबान विद्यालय सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज हमीरपुर को चयनित किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार आचार्य बलराम सिंह ने किया। अन्त मे वन्देमातरम के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी आचार्य वेदप्रकाश शुक्ल ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.