diwali horizontal

सलमान खान दिमागी बीमारी से रहे है जूझ।

0 94

सलमान खान दिमागी बीमारी से रहे है जूझ।

Salman Khan:कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का तीसरा सीज़न शुरू हो चुका है. अभिनेता सलमान ख़ान इस शो के पहले मेहमान थे.

शो में सलमान ख़ान अपनी फ़िल्म सिकंदर का प्रमोशन करने पहुंचे थे. इस दौरान कपिल और टीम के बाक़ी लोगों ने उनसे फ़िल्मों से लेकर निजी ज़िंदगी से जुड़े सवाल पूछे.

एक सवाल के दौरान सलमान ख़ान ने बताया कि वह ‘ब्रेन एन्यूरिज़्म’ नाम की बीमारी से जूझ रहे है

सलमान ने अपनी सेहत से जुड़ी परेशानियों के बारे में बात करते हुए बताया कि सिकंदर की शूटिंग के दौरान उनकी पसली में चोट लग गई थी.

उन्होंने कहा, “हम रोज़ हड्डियाँ तुड़वा रहे हैं, पसलियाँ टूट गईं, ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया के साथ काम कर रहे हैं. दिमाग़ में एन्यूरिज़्म है, फिर भी काम कर रहे हैं. एवी मॉलफ़ॉर्मेशन है, उसके बावजूद चल रहे हैं. मैं एक्शन करता हूँ. चल नहीं पाता, फिर भी डांस कर रहा हूँ. यही सब चल रहा है मेरी ज़िंदगी में.”

Leave A Reply

Your email address will not be published.