diwali horizontal

सलमान खुर्शीद ने कहा यूपी विधानसभा चुनाव में गठबंधन नहीं करेंगे प्रियंका गांधी करेंगी सीएम के चेहरे का ऐलान

0 131

यूपी : पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने शनिवार यहां पर साफ किया कि कांग्रेस यूपी विधानसभा चुनाव सीएम चेहरे के साथ पूरी ताकत से लडे़गी। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी सीएम के चेहरे से ऊपर हैं और समय आने पर कांग्रेस के सीएम दावेदार का ऐलान वही करेंगी। कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र के लिए काम शुरू कर दिया है। ऐसे में समझा जा सकता है कि कांग्रेस किसी से चुनावी गठबंधन नहीं करने जा रही है। श्री खुर्शीद यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का घोषणा पत्र तैयार करने से पहले शनिवार को कानपुर में लोगों से राय-मशविरा करने आए थे।

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के साथ आए श्री खुर्शीद ने कमलेश्वरम् गेस्ट हाउस मेंं मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि कांग्रेस ने शिक्षा, रोजगार, सुरक्षा, महिलाओं-बच्चों के भविष्य और किसानों के नए अवसरों को खोजने जैसे मुद्दों पर फोकस कर घोषणा पत्र बनाने की तैयारी की है। स्वास्थ्य भी मुद्दा है लेकिन उस पर अलग से पत्र लाया जाएगा। बहराइच के बाद कानपुर में संस्थाओं और लोगों से चर्चा की गई है। अब लखनऊ में कांग्रेस चुनाव घोषणा पत्र कमेटी सभी पक्षों से वार्ता कर रिपोर्ट प्रियंका गांधी को दी जाएगी।

पार्टी ने उनकी टीम को घोषणा पत्र का ही जल्द पूरा कर रिपोर्ट मांगी गई है। बीती बार सपा से गठबंधन किया गया लेकिन जनता ने उसे खारिज कर दिया। इस बार ऐसा नहीं होगा। 27 यूपी बेहाल का नारा शायद जनता को रास नहीं आया। उन्हों ने कहा कि धर्मांतरण को लेकर आ रही खबरें विचलित कर रही हैं। भारत को विश्व गुरू बनना है तो पहले भावी पीढ़ी को सही दिशा देनी होगी। सरकार पत्थर दिल इंसान की तरह काम कर रही है। सुनना उसकी किताब से हटा दिया गया है।

सरकार सभी की आवाज दबाना चाहती : सुप्रिया

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेगत ने कहा कि केन्द्र सरकार ने सभी की आवाज बंद करने का बीड़ा उठाया है राहुल गांधी समेत सभी की ओर से सरकार का थोड़ा सा विरोध होता है लेकिन ट्विटर खाते को बंद कर दिया जाता है। सदन में हंगामा, मारपीट हुई तो कांग्रेस जिम्मेदार बता दी जाती है। देश में असुरक्षा की भावना है। कोरोना काल में सभी का नुकसान हो गया है लेकिन केन्द्र सरकार जले में नमक छिड़क रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.