diwali horizontal

गिरते  हैं सहशवार मैदान ऐ जंग वो तिफल क्या लड़ेंगे जो घुटनों के बल चलें ये कहानी टीम इंडिया पर सटीक बैठती है

0 107

लखनऊ:   गिरते  हैं सहशवार मैदान ऐ जंग वो तिफल क्या लड़ेंगे जो घुटनों के बल चलें ये कहानी टीम इंडिया पर सटीक बैठती है। इसमें दो राय नही है कि आप बहुत अच्छा खेलें लेकिन किस्मत से ज्यादा कुछ नही मिलता। जब पूरा भारत हार के गम मे डूबा था तब ठीक उसी समय मोहम्मद शमी रो रहे थे। उनकी ये हालात देख कर पीएम नरेंद्र मोदी से रहा नहीं गया उन्होंने स्पेशली मोहम्मद शमी को वी आईपी रूम मे बुला कर अपने गले से लगा लिया, लोग पता नहीं किस को क्या क्या कहते हैँ मगर इस तस्वीर ने मुझे रुला दिया l

भारतीय टीम ने स्पेशली शमी मे करोड़ों लोगों को ख़ुशी मनाने का मौका एक बार नहीं बल्कि कई बार दिया है हम भारतीय नागरिक टीम इंडिया के साथ साथ मोहम्मद शमी की जितनी तारीफ करें शायद वो कम ही होगा।

ये तस्वीर ना सिर्फ यादगार है बल्कि शानदार है मोदी जी ने गले से लगा कर जो हौसला दिया है वो शमी के स्टेटस मे झलकता है मोहम्मद शमी तुम महान हो हम सब को आप पर गर्व है।

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.